बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अभी करीब 48 सीटें रिक्त हैं। बीए प्रथम वर्ष में काउंसिलिंग कराने वाले कई छात्र-छात्राओं ने फीस नहीं जमा की है और जिन छात्र-छात्राओं ने फीस जमा की है उनमें से करीब 35 फीसदी छात्र-छात्राएं ही पढ़ने आ रहे हैं। जबकि क्लास लगातार चल रही है।
सोमवार को देवउत्थानी एकादशी के चलते क्लास नहीं चली लेकिन कार्यालय खुले रहे। काउंटर पर छात्र-छात्राओं ने फॉर्म जमा किए। एमए प्रथम वर्ष में अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास सभी में 60-60 सीटें हैं। प्रवेश के लिए आवेदन आए हैं और मेरिट में आए छात्र-छात्राओं में हिंदी विषय में 17 और समाजशास्त्र में 28 छात्र-छात्राओें ने प्रवेश लिया।
राजनीति शास्त्र में आठ, शिक्षा शास्त्र में नौ, अंग्रेजी में सात, मध्य कालीन इतिहास में छह सीटें रिक्त हैं। स्नातक व परास्नातक की विषयवार कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं लेकिन छात्र व छात्राएं क्लास अटेंड करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह ने बताया कि कक्षाएं लगातार चल रही हैं लेकिन अभी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या आशानुरूप नहीं है। (संवाद)