फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में दिखा युवक का शव, नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। शारदा नहर में एक युवक का शव बहता हुआ दिखाई पड़ने से हड़कम्प मच गया। नहर में शव दिखने की सूचना पुलिस को दी गईं। घंटों बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान शव बहता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र दरियाबाद के अंतर्गत बहने वाली शारदा नहर अज्ञात लाशों को निस्तारित करने का मनपसंद अड्डा बन गया है। अक्सर इस नहर में शव बहते हुए देखे जाते हैं जिनमें से कुछ को कफ़न मिल जाता है तो वहीं ज्यादातर बहते हुए आगे निकलकर गुमनामी में खो जाते हैं। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे शारदा नहर में एक शव नगर गांव के मजरे जटहा के पास बहते हुए देखा गया।
इसकी सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना दरियाबाद पुलिस को भी दी। काफी समय बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची। इस दौरान शव बहता हुआ खत्रीपुर गाव के पास झाड़ियों में फंस गया। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा था। शव के शरीर पर टी-शर्ट पड़ी हुई थी जबकि नीचे का पूरा हिस्सा निर्वस्त्र था। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है, सिपाही भेजे जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें