फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे का शिकार दोनों चाचा भतीजा सीतापुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा के रहने वाले नीलेश मिश्रा(18) पुत्र हरिदत्त मिश्रा अपने चाचा योगेश मिश्रा(35) के साथ सोमवार की दोपहर अपनी बाइक से लखनऊ से घर लौट रहे थे।

तभी देवा कोतवाली के समीप फतेहपुर मार्ग पर किसी अज्ञात पिकप ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजा को इलाज के लिए आस पास के लोगों ने सीएचसी देवा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां नीलेश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसके चाचा का इलाज किया जा रहा है। कोतवाल देवा बीपी यादव का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन के बारे में पता लगाकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कोतवाल ने कहा कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें