फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत पुलिस पर पथराव

Fri, 22 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में गुरुवार को रामनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद उग्र हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत की जानकारी पर घंटों बाद पहुंची पुलिस को लोगोें के आक्रोश को सहना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालांकि इस दौरान किसी पुलिस कर्मी को चोट नहीं पहुंची लेकिन पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणाें का आक्रोश देख पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। जिसके बाद पहुंचे सीओ व एसडीएम ने सभी को समझा-बुझाकर शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

रामनगर थानाक्षेत्र के धौरछिया गांव निवासी धर्मराज मिश्रा (22) बृहस्पतिवार की सुबह को बाइक से रेखा देवी के साथ सूरतगंज की ओर जा रहे थे। रामनगर मार्ग पर रानीगंज गांव के पास एक पिकप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमेें महिला व युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी सूरतगंज भेजा जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में धर्मराज की मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। लेकिन घंटों बाद भी पुलिस न पहुंचने से लोग आक्रोशित हो उठे और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

करीब 8 बजे सुबह जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद दिन में करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का आक्रोश देख रामनगर थाने के पुलिस कर्मी मौके से भाग खडे़ हुए। लोगोें ने पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें