सेमरा महराज में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
सेमरा महराज के कैलाश की बेटी की शादी बुधवार को थी। बारात समरधीरा से आई थी। बारात की विदाई नहीं हुई थी कि बृहस्पतिवार सुबह ही गांव के राहुल का संदिग्ध हालात में लाश मिली। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया है। वह गांव के एक टेंट हाउस में काम करता था। शादी वाले घर में भी टेंट के कार्य में लगा था। उसकी मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग करंट लगने से उसकी मौत को कारण बता रहे हैं। वहीं कुछ दबी जुबान कुछ और ही कह रहे हैं। हालांकि पुरन्दरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। राहुल की मां ने टेंट व्यवसायी के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन सीधे तौर पर आरोपी नहीं बनाया है। इस बाबत एसओ चंद्रेश यादव का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा।