फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में फिर जंगली जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

ग्राम अमदहा में चार दिन पूर्व जंगली जानवर द्वारा चार बकरियों को निवाला बनाने के बाद बुधवार की रात फिर जंगली जानवर दिखने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने कल्यानी नदी सहित बागों एव खेतों में कॉबिंग की परन्तु जंगली जानवर का कोई भी अतापता नहीं चला। जबकि गांव में मिले पगचिन्ह के आधार पर वन विभाग के कर्मी इसे भेड़िया होने की बात कह रहे है।             

विज्ञापन

बताते चले कि मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्यानी नदी की तलहटी में बसे ग्राम अमदहा निवासी मोबिन की चार बकरियों को रविवार की रात एक जंगली जानवर ने निवाला बना लिया था। सोमवार की भोर बकरियां गायब होने पर जब बात फैली तो पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची थी। घटना के दूसरे दिन गांव के हीरामसिंह के घर के निकट जंगली जानवर दिखाई दिया था। इस बीच बुधवार की रात बृजेन्द्र मौर्य व अकबर अली के मकान के पास जंगली जानवर को देखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

गुरुवार को ग्राम प्रधान गुड्डू मौर्य ने वन वाचर सागर एव ग्रामीणों के साथ कॉबिंग की परन्तु कोई सुराग नहीं मिले। जबकि खेतों में जंगली जानवरों के पगचिन्ह देखे गये। वन विभाग के दरोगा राम कुमार गौर ने बताया कि वन रक्षक सुखदेव सिंह एवं वन वाचर सागर ने भेड़िया होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें