सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल, केस दर्ज
कैथल। पूंडरी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। असंध जिले के गांव फफड़ाना निवासी करण ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। 13 फरवरी को वह अपनी बहन के घर गांव फतेहपुर आया हुआ था। वह अपने बहनोई रवि को साथ लेकर मोटरसाइकिल से गांव रसीना रिश्तेदारी में जा रहे था। पूंडरी के पास पहुंचते ही एक बड़ा ट्राला गाड़ी चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें उनको काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए दोनों को सरकारी अस्पताल करनाल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। गाड़ी चालक ने अपना नाम कुलदीप वासी धीण जिला अंबाला बताया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हेड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।