फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन विद्यार्थी घायल, ट्रॉमा रेफर

Fri, 16 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक छात्रा समेत दो छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। छात्रों को टक्कर मारकर भाग रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस पर सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। जबकि बस चालक को आस पास के लोगों ने पकड़ कर पीटा और  पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरिया निवासी अविनाश वर्मा (20) पुत्र राजकुमार अपने साथी शुभम वर्मा (15) पुत्र सरवन कुमार के साथ बाइक से फ तेहपुर में सुबह छह बजे कोचिंग जा रहा था। नगर के पटेल चौराहे के पास  बाराबंकी से रामपुर मथुरा जा रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने बाइक सवार दोनों छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों युवक दूर जाकर गिरे। बस चालक ने बस को भगाने का प्रयास किया तो बाइक बस के नीचे फं स गई और करीब पांच सौ मीटर तक बस के साथ घिसटती हुई चली गई। बेलहरा मार्ग पर स्थित मोहल्ला काजीपुर के पास बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
विज्ञापन


बस में सवार छह लोगों को आस-पास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला और बस के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है। गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया। जहां से दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफ र कर दिया। व

हीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरी बनियानी निवासी सुशील कुमार की पुत्री रीता देवी (16) साइकिल से भगौली तीर्थ में स्थित स्कूल जा रही थी। भगौली फतेहपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लागया गया जहां से उसे भी ट्रॉमा सेंटर रफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें