फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में रेल ट्रैक पर मिला युवती का शव

Mon, 02 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में एक युवती का शव रेल ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस युवती की मौत ट्रेन से कटकर होने की बात कह रही है लेकिन ग्रामीण युवती के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली उमरपुर गांव के पास सोमवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक युवती का शव मिला है। ग्रामीणों ने जब युवती का शव पड़ा देखा तो इस बारे मेें पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मानें तो युवती की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ट्रेन की चपेट में आने से युवती के शरीर के दो हिस्से हो गए हैं।

मृतका पीले रंग का सलवार व कुर्ता पहने हुए है। ग्रामीण युवती के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव का कहना है कि युवती किसी ट्रेन की चपेट में आ गई है, जिसके चलते उसकी जान चली गई है। इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस मामले में जांच करने के साथ ही मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें