फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के तीन आरोपियों पर केस

Mon, 27 Jul 2015 10:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का अपहरण कर उससे गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की थी कि 24 जुलाई की सुबह वह किसी काम से गांव के बाहर जा रही थी। तभी गांव के ही तीन लोग उसका अपहरण कर सुनसान जगह पर बने एक घर में ले गए और  फिर रात भर उसके साथ दुराचार किया।
अगले दिन पीड़िता किसी तरह से आरोपियों  के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले में पीड़िता के गांव के ही नान्हू, भाईलाल व सतनाम के खिलाफ दुराचार व अपहरण समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। कहा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें