फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर फौजी ने दी जान

Mon, 27 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद रेलवे स्टेशन समीप एक फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन


इसमें मृतक फौजी ने अपने ही फौज के छह अधिकारियों पर तंग करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी (35) निवासी गांव महला जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। रेलवे पुलिस प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि मृतक फौजी प्रदीप कुमार पटियाला में बतौर लैस नायक तैनात था।

इससे पहले विभाग की ओर से उसकी ड्यूटी मेस में लगा देने से वह परेशान था। सुसाइड नोट में मृतक ने अपने विभाग के एलपी विनोद कुमार, डीएफआर सन्नी गुलेरी, एसडीएम जैराम, एसओडब्ल्यू संजीव कुमार, आरआईएस कुलदीप चंद, जैसीओ सुनील कुमार पर तंग परेशान करने के अरोप लगाए हैं। मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर रेलवे पुलिस ने उक्त व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें