फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटीक मुखबिरी पर पड़ी सबसे बड़ी डकैती

Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी डकैती ने सिर्फ पुलिस के ही नहीं, बल्कि आम लोगों के भी होश उड़ा दिए हैं। फतेहपुर कस्बे में भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित व्यापारी धनेंद्र जैन के घर में शनिवार को दिन में डकैत करीब डेढ़ घंटे तक तांडव मचाते रहे। यहां पर बदमाशों ने बेखौफ होकर घर का एक-एक कोना खंगाला और करीब तीन करोड़ की लूट कर आराम से भाग निकले। बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है उससे लगता है कि किसी करीबी ने ही सटीक रेकी की है। पीड़ित महिलाओें ने बताया कि बदमाशों को घर के एक-एक कोने की जानकारी थी।
विज्ञापन


फतेहपुर सर्किल में बीते तीन दिनों से बदमाशों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। तीन दिन पहले मोम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट हुई। इसके अगले ही दिन फिर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ही बदमाशों ने कई दुकानों में लूट की व एक महिला को निवस्त्र कर पीटा। यहां के एसओ की लापरवाही का आलम यह है कि किसी एसओ रिजवान अब्बास ने किसी भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उलटा पीड़ितों को ही धमकाते रहे उसी का असर हुआ कि बदमाशों के गिरोह ने फतेहपुर के एक व्यापारी के घर इतनी बड़ी वारदात कर डाली।

व्यापारी के घर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश तीन बाइकों पर सवार थे। फतेहपुर कस्बे के बीचों बीच बदमाशोें ने डकैती की वारदात कर बड़ी आसानी से भाग निकले। फतेहपुर से सीतापुर जिले की ओर भी रास्ता जाता है और यहां पर पुलिस की गश्त भी कम होती है। इससे यही लग रहा है कि जब तक पुलिस सक्रिय हुई तब तक बदमाश सीतापुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें