फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने टक्कर से दस गंभीर

Thu, 17 Sep 2015 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक व बोलेरो सवार चार महिलाओं समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। जीप सवार लोग सीतापुर जिले में रामपुर मथुरा क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन


बड्डूपुर क्षेत्र में रीवा-सीवा कस्बे के पास लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर गुरुवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी इस हादसे में बाइक सवार कन्हई (55) व दीपचंद (25) निवासी रीवा-सीवा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक लेकर भागा चालक कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही एक बोलेरो जीप में भिड़ गया। इस हादसे में बोलेरो सवार दिलीप (35), त्रिलोकी (36), नरेंद्र कुमार (25), बटलर (28), सुशीला (30), शर्मा (32), बुद्उवा (45) व कोकिला (55) निवासी ग्राम नंदपुर थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें