फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ा, अगवा का किया प्रयास

Thu, 22 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Rape - फोटो : Times of India
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में नाका सतरिख के पास बृहस्पतिवार को बीए की छात्रा को सरेराह अगवा करने का प्रयास किया गया। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज जाने के लिए निकली थी। ऑटो से उतरते ही बाइक सवार युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर उसको अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। शहर में हुई इस वारदात के बाद यहां पुलिस सक्रियता की पोल भी खुल गई है। 

कोतवाली नगर क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली एक युवती शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे यह छात्रा दो अन्य छात्राओं के साथ कॉलेज जा रही थी। नाका सतरिख चौराहे के पास तीनों छात्राएं ऑटो से नीचे उतरीं।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने एक छात्रा से छेड़छाड़ कर उसको जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राएं और आस पास के लोग वहां दौड़ पड़े तो शोहदा बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ही सरथराकापुरवा गांव निवासी सूरज यादव पुत्र दिलीप यादव ने उसे अगवा करने का प्रयास व छेड़छाड़ की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास करना शुरू कर दिया है। 

आधे घंटे बाद पहुंचे बड़ेल चौकी इंचार्ज
प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर हो लेकिन कोतवाली पुलिस को इससे कोई लेना देना नहीं है। शहर में बीच चौराहे पर नाका सतरिख के पास एक छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया गया। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़िता ने इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में भी फोन कर जानकारी दी। उसके बाद बड़ेल चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस की इस कार्यशैली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति यहां की पुलिस कितनी गंभीर है। 

पहले भी ऑटो में हो चुका रेप का प्रयास
शहर में कॉलेज जा रही छात्रा के अपहरण का यह कोई पहला मामला नहीं है। करीब दस माह पहले शहर मेें ही जनेस्मा पीजी कॉलेज के पास एक छात्रा के साथ आटो में रेप का प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। शहर में स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्राएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन होने वाली इस तरह की वारदातों ने पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी है। 

कॉलेज जा रही बीए की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शहर में सभी स्कूल, कॉलेजों के आसपास पुलिस रहती है। यदि कोई मनचला किसी छात्रा से अभद्रता करता मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। -बीपी यादव, शहर कोतवाल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें