फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को किया दुराचार

Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रेप के बाद पीड़िता को कमरे में ही बंद रखा गया। देर शाम जब परिवारीजनों को पता चला तो पीड़िता को आरोपी के चुंगल से मुक्त कराया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सोलह वर्षीय लड़की मंगलवार को दोपहर गांव के भोला की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान दुकानदार सामान देने के बहाने उसे अपने मकान में अंदर दबोच ले गया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने रेप के बाद किशोरी को अंदर ही बंद रखा। देर शाम तक जब किशोरी घर नहीं आई तो उसके चाचा ने तलाश शुरू की।  खोजबीन के दौरान पीड़िता दुकानदार के घर में कमरे में बंद मिली। इसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस दो दिन तक कोई कार्रवाई न करते हुए पीड़ितों को आश्वासन देती रही, लेकिन उच्चाधिकारियों तक जानकारी पहुंचने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी भोला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बड्डूपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें