फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी जिलों के बदमाश पुलिस के रडार पर

Sun, 07 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर कस्बे मेें मेंथा व कपड़ा व्यापारी धनेंद्र जैन के घर हुई पौने तीन करोड़ की डकैती की वारदात में पुलिस अभी तक हवा में ही तीर चला रही है। घटना का खुलासा करने के लिए एसटीएफ समेत पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं लेकिन वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने सीतापुर, लखनऊ व बाराबंकी के 12 से अधिक संदिग्ध बदमाशों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना को लेकर जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है वहीं, महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो व्यापारी के घर डकैती के मामले में बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने सीतापुर के महमूदाबाद के कुछ बदमाश व लखनऊ के कुछ लुटेरों को उठाया है। हालांकि पुलिस द्वारा इनसे की गई पूछताछ में कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, बदमाशों की तलाश में पुलिस की एक एक टीम सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर व फैजाबाद भेजी गई है।

वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह फतेहपुर में ही कैंप कर रहे हैं। साथ ही फतेहपुर सर्किल के सभी पांचों थानाध्यक्षों की टीम समेत क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल की दो टीमें वारदात के खुलासे में जुटी हैं। लखनऊ एसटीएफ की टीम ने भी शनिवार देर रात घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


72 घंटे मेें खुलासा न हुआ तो बाजार बंद
फतेहपुर (बाराबंकी)। व्यापारी के घर पर डकैती की वारदात से कस्बे के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जैन के नेतृत्व में जिला व फतेहपुर इकाई के पदाधिकारी केके जैन, हारुन वारसी, निजामुददीन, रामू रस्तोगी आदि ने सीओ दिनेश सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने सीओ सेे कहा कि यदि 72 घंटे में वारदात का खुलासा न हुआ तो पूरे कस्बे की दुकानें बंद करके व्यापारी सड़क पर उतरेंगे। सीओ दिनेश सिंह ने वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें