फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने समर्थकों को पीटा, 12 चोटिल

Sat, 28 Nov 2015 11:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। पुलिस की पिटाई से 12 ग्रामीण घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट भी दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव के निवर्तमान प्रधान शोभनाथ यादव की बहू पूनम प्रधान पद की प्रत्याशी है। देवा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को किसी ने पुलिस को प्रत्याशी पूनम के समर्थकों द्वारा जुलूस निकालने की सूचना दी।

गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि घरों का सामान व बाहर रखीं कुर्सियां भी तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पिटाई से राजेंद्र यादव, राजरानी, रेहान, समकेश, देशराज, कल्लू, कुशमा, हंसराज, श्याम समेत 12 लोगों को चोट आने की बात कही गई।

पुलिस ने इस मामले में निवर्तमान प्रधान शोभनाथ समेत कई लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रत्याशी पूनम यादव ने सत्तापक्ष के एक विधायक के इशारे पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

उधर एसओ बीपी यादव का कहना है कि प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थक जुलूस निकाल रहे थे। उससे माहौल बिगड़ रहा था। पुलिस सख्ती से पेश न आती तो बवाल हो जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें