हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई एसओजी टीम पर बदमाश ने फायर कर दिया और भाग गया। पूर्व में भी आरोपी ने एक एसआई पर फायर कर दिया था।
हालांकि पुलिस फायर की घटना से इंकार कर रही है। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे एसओजी टीम अंसारयान बाजार माधोदास में हिस्ट्रीशीटर वांछित बदमाश शहनवाज को पकड़ने के लिए दबिश देने गई थी।
आस-पास के लोगों ने बताया कि बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही उनपर फायर कर दिया और फरार हो गया। हिस्ट्रीशीटर ने इससे पहले भी दादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश सिंह पर फायर किया था।
पुलिस दबिश देने की बात तो स्वीकार कर रही है। लेकिन फायर की घटना से इंकार कर रही है। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने गई थी।
हिस्ट्रीशीटर पुलिस टीम को देखते ही भाग गया।