फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का बाराबंकी सेे रहा है कनेक्शन

Sun, 24 Jan 2016 11:55 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद अब बाराबंकी में भी पुलिस की नजरें पैनी हो गई है। पूर्व में आतंकी घटनाओं से जुडे़ होने के नाते बाराबंकी जनपद को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो खुफिया विभाग की रिपोर्ट में जिले में आईएसआई की सक्रियता को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार मंथन किया जा रहा है। जनपद में एक दशक में कई आतंकी गतिविधियां हो चुकी हैं। साबरमती ट्रेन में बस विस्फोट से लेकर कचहरी ब्लास्ट के आरोपियों व माफिया डान दाऊद के शूटरों की गिरफ्तारी भी जिले से की जा चुकी है। शासन से मिले निर्देश व आतंकियों द्वारा दहशतगर्दी फैलाने की आहट को लेकर जिला प्रशासन अब फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। पाकिस्तान में बैठे कुछ आतंकी संगठनों द्वारा देश व प्रदेश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की धमकी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इसके तहत पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश की राजधानी से जुडे़ बाराबंकी जनपद को अति संवेदनशील माना गया है। इसका कारण है कि यहां माफिया डाॅन दाऊद के श्ूटरों व कचहरी ब्लास्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। यही नहीं मई 2013 में जिले में ही कचहरी सीरियल ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद की मौत भी हुई है। इसके बाद बाराबंकी में आतंकियों की नजरे गड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें