फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में मिली शाहजहांपुर से गायब लड़कियों की लोकेशन

Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के बिसरात इलाके से शनिवार को गायब हुई दो सहेलियों की मोबाइल फोन की लोकेशन अमरोहा के गजरौला इलाके में मिली है। मामले में नामजद आरोपी राहुल को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम उसे लेकर गजरौला रवाना हो गई है। एक-एक टीम अमरोहा और रामपुर भी भेजी गई है। सूत्र बता रहे हैं कि संपत्ति विवाद में लड़कियों की सुपारी दिए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने इसको लेकर अभी चुप्पी साध रखी है। एसपी बबलू कुमार का कहना है कि टीमों के गजरौला, रामपुर और अमरोहा पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिसरात के रहने वाले बुजुर्ग ने अपनी नातिन और घर में किराए पर रहने वाली कानून की एक छात्रा के गायब होने की तहरीर देकर अपनी बड़ी बेटी के पुत्र पर दोनों को अगवा करने का आरोप लगाया था। बुजुर्ग ने प्रापर्टी विवाद में लड़की को अगवा कर जबरन शादी किए जाने की भी आशंका जताई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल का मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लिया तो कटिया टोला निवासी एक लड़की का नंबर ट्रेस हुआ। पता चला कि उसी लड़की ने राहुल के कहने पर बुजुर्ग की नातिन को फोन कर बुलाया था। वहां से दोनों लड़कियों को कोई अन्य ले गया। बाद में पुलिस को आरोपी की भी लोकेशन मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कॉल करके बुलाने वाली लड़की के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने लड़कियों की सुपारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें