फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मामा ने किया दुराचार

Thu, 31 Dec 2015 12:16 AM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों को कलंकित करते हुए सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ उसके चचेरे मामा ने दुराचार किया। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। उसका पति व अन्य परिवारीजन बाहर गए थे। मामले में
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता का पति व परिवार के अन्य लोग मंगलवार को घर से बाहर गए थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला विवाहिता का चचेरा मामा रमेश उसके घर पहुंचा। विवाहिता का आरोप है कि मामा ने उसे अकेला देख छेड़खानी शुरू कर दी।

विरोध करने पर उसने विवाहिता की पिटाई कर दी और फिर दुराचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने विवाहिता को मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकला। पति व परिवार के अन्य लोगों के घर लौटने पर विवाहिता ने पूरी बात बताई। बुधवार सुबह पीड़िता ने पति के साथ थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि मामले में आरोपी रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चचेरा मामा लगता है। एसओ ने कहा पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें