फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Thu, 31 Dec 2015 12:14 AM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग पूरी न होने पर पति व सास, ससुर ने नवविवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद नवविवाहिता की छोटी बहन ने शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से बहन की जान बचाई। पीड़िता के पिता ने थाने पर ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनीमाबाद निवासी रामपाल गौतम ने अपनी पुत्री संगीता का विवाह बंकी निवासी अनिल पुत्र रमेश के साथ मई 2015 में किया था। उन्होंने दहेज में बाइक व सोने की चेन देने का वादा किया था मगर खेती में घाटा होने के कारण वह दहेज की ये मांग पूरी नहीं कर सके। संगीता के मुताबिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराली जन आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।

दो माह पूर्व भी ससुराली जनों ने उसकी पिटाई करके घर से भगा दिया था। मंगलवार रात संगीता अपनी छोटी बहन अनीता के साथ ससुराल में कमरे में बैठी थी। तभी उसका पति अनिल आया और बिना किसी बात के झगड़ा करने लगा। संगीता का आरोप है कि इसी दौरान उसकी सास ममता व ससुर रमेश भी आ गए। तीनों ने उसकी पिटाई की और उसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद छोटी बहन अनीता ने शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया और मामले की सूचना अपने पिता को दी। रात में बंकी पहुंचकर रामपाल दोनों पुत्रियों को लेकर घर आए और बुधवार सुबह जहांगीराबाद थाने में पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सदानंद ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें