बाराबंकी-रामनगर मार्ग पर करसंडा गांव के पास बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक रामनगर की ओर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सुढियामऊ निवासी का निवासी बताया जा रहा है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर आम्रपाली आम की बाग है। जिसे करसंडा निवासी शब्बीर पुत्र भिक्खन व उसके शौतेले भाई अशफाक (21) पुत्र हनीफ ने खरीद रखा था।
शब्बीर बाग के अंदर सो रहा था और अशफाक सड़क किनारे आम की दुकान पर सो रहा था। रविवार की भोर वह सड़क के किनारे खड़ा था तभी बाराबंकी से रामनगर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक नेे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक समेत रामनगर की ओर भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मसौली अवधेश प्रसाद ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं ट्रक रामनगर की ओर भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है। अगर ग्रामीण तत्काल सूचना दे देते, तो ट्रक व चालक की नाकाबंदी कर पकड़ा जा सकता था।
कई सालों से खरीद रहे थे यही बाग
मृतक अशफाक के सौतेले भाई शब्बीर को भी अपना साझीदार व भाई खोने का काफी दुख है। उसका रो रोकर काफी बुरा हाल है। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ कई वर्षों से लगातार इस बाग को खरीदता चला आ रहा है। इस बार क्या पता था कि वह अपने भाई की मौत की बजह खरीद लिया। रिश्तेदार उसे ढांढस बंधा रहे थे।