फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत मतदान को जुड़े हाथ से हाथ

Fri, 10 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हैदरगढ़ में शुक्रवार को मतदाताआें को जागरूक करने के लिए छात्राआें ने हाथ से हाथ मिलाकर बनाई तीन किलोमीटर लंबी मानव शृंखला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदरगढ़ कस्बे में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर तीन किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया। मानव शृंखला में शामिल छात्र-छात्राओं, महिलाओं से लेकर सभी वर्गों के शामिल लोगों का उत्साह चरम पर था।
विज्ञापन


डीएम डॉ. रोशन जैकब तीन किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से मिलीं और वोट देने की अपील की। पिछले चुनाव में सबसे कम वोट पड़ने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़कर सबसे अधिक मतदान करने का संकल्प लिया। 

शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही स्कूली छात्र छात्राओं व महिलाओं के साथ ही सभी लोग मानव शृंखला में शामिल होने के लिए पहुंच गए। हाईवे पर गोतौना गांव से लेकर  भटखेड़ा नहर पुलिया तक लोगों की कतार लगी तो उधर से गुजरने वाले सभी रुकते गए। ठीक 10 बजे तीन किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बन गई।
विज्ञापन


इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं, आशा बहुएं, सरकारी कर्मचारी भी कतारबद्ध थे। जिलाधिकारी के पहुंचते ही जोर से नारा लगा... लोकतंत्र बचाने का एक यही है मंत्र, जागो मिलकर वोट करो बुला रहा गणतंत्र।

लोगों का उल्लास देखकर डीएम भी अपने को रोक न सकीं। सभी से मिलने के लिए पैदल की चल पड़ी। जहां तक मानव शृंखला थी, वहां तक गईं। इस मौके पर एसडीएम पंकज कुमार, एएसपी शफीक अहमद, रूही सक्सेना, केडी मिश्र, प्रदीप सिंह आदि अधिकारी और कर्मचारी के अलावा संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। 

मानव शृंखला में बेटियों का रहा बोलबाला
हैदरगढ़ कस्बे में तीन किलोमीटर लंबी मानव शृंखला में छात्राओं और महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी। साथ ही उनमें अनुशासन व उत्साह भी अधिक दिखा। भले ही पिछले चुनाव में सबसे कम वोट हैदरगढ विधानसभा में पड़े हों पर इस बार जो उल्लास दिखा, उससे लगता है कि यहां का वोटर पिछली चूक मिटाने के लिए सबसे अधिक आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें