फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश के हाथ में फटा हथगोला

Wed, 13 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवकलिया गांव में एक किसान के घर मंगलवार रात तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। चोरी के बाद बदमाश खेत में माल का बंटवारा कर रहे थे कि तभी एक ग्रामीण के आने की आहट से सभी भागने लगे। भागते समय एक बदमाश के हाथ हथगोला फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने घायल बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन


जबकि उसके दो साथी भाग निकले।  घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी मंगला प्रसाद पुत्र द्वारिका प्रसाद गौतम के घर बीती मंगलवार की रात दरवाजे का ताला तोड़ चोर वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले।

तीनों असली जेवरातों के चक्कर में नकली जेवर व  10 किलो मेंथा आयल लूट ले गए। इसके बाद वह गांव के बाहर सुमिरन के खेत में माल का बंटवारा करने लगे। तभी गांव का ही एक युवक अमिताभ गौतम भोर में खेत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


चोरों ने उसे अपनी ओर आता देख आननफानन चोरी का सामान समेटा और भागने लगे। इतने में एक चोर मेड़ से टकराकर वहीं गिर गया। जिससे उसके हाथ में मौजूद हथगोला फट गया। विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। खेत की तरफ जाकर देखा तो एक चोर खून से लथपथ तड़प रहा था। अभिताभ ने पूरा वाक्या गांव वालों को बताया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शिव कैलाश रावत (45) पुत्र रामज्यावन निवासी नयागांव बताया। पुलिस घायल को सीएचसी बड़ागांव में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

 पहले से दर्ज चोरी व गैंगेस्टर के आधा दर्जन केस
पकड़ा गया शिवकैलाश काफी शातिर बदमाश है। पुलिस के अनुसार मसौली थानेे में इसके खिलाफ पहले से ही लूटपाट, चोरी व गैंगेस्टर के करीब आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। जो दो अन्य बदमाश मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस उनके बारे में शिव कैलाश से पूछताछ कर रही है। 

चोरी कर भाग रहे एक बदमाश के हाथ में हथगोला फटने से घायल होने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। मौके पर पुलिस को भेजकर उसे पकड़ लिया गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद फरार चोरों के बारे में पूछताछ कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अवधेश यादव, थानाध्यक्ष मसौली
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें