फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर चार लाख की चोरी

Wed, 13 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सूना मौका पाकर चोर घर का ताला तोड़कर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी ले उड़े। कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर के खुटला मोहल्ला निवासी चंदर रैदास मंगलवार को शादी समारोह में शामिल होने परिवार समेत मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव गया था।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो उसे फोन पर सूचना दी। घर लौटे चंदर ने बताया कि चोरों ने कमरों के ताले तोड़ने के बाद अलमारी का लाकर भी तोड़ दिया। 100 ग्राम सोने व डेढ़ किलो चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नकद ले गए। कालवनगंज चौकी पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें