फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीकेज से लगी  आग, चार दुकानें राख

Mon, 07 May 2018 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गैस सिलेंडर लीकेज से नुमाइश मैदान में एक होटल में लगी आग की चपेट में आकर आसपास की चार दुकानों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान दूसरी दुकान में रखा एक घरेलू सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया। इससे आग और बेकाबू हो गई। स्थिति विस्फोटक होते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड  व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।  

विज्ञापन



कस्बा देवा से सटे महोत्सव परिसर में स्थित दादा मियां की मजार के पास जहीर का होटल है। सोमवार की दोपहर जहीर के होटल पर गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इसी दौरान एक दुकान में इस्तेमाल में लाया जाने वाला घरेलू गैस सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया। इससे आग ने भीषण रूप ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने पड़ोस में स्थित इस्लामुद्दीन की पान की गुमटी और बाबा के होटल सहित एक अन्य दुकान में रखा सामान जला कर राख कर दिया।

आग लगने के दौरान देवा-फतेहपुर रोड पर अफरातफरी मची रही। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह लोगों को आग से दूर रखा। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से दुकानों में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। एसएसआई सुनील सिंह ने बताया की आग लगने से चार दुकान का सामान जलकर राख हो गया है लेकिन कोई जख्मी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें