फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप

Mon, 01 Feb 2016 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने पीड़िता को उसके पति के बीमार होने का झांसा देकर अगवा कर लिया उसके बाद रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर लगातार चार दिन तक बंधक बना पीड़िता से गैंगरेप किया। आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़िता ने अपने पति के साथ पहुंचकर सोमवार को मामले की शिकायत एएसपी से की है। एएसपी ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाने का आश्वासन पीड़िता को दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बगल ही सतरिख कस्बे के रहने वाले दो युवक किराए के कमरे में रहते हैं। आरोप है कि 26 जनवरी को विवाहिता का पति कहीं बाहर गया था और विवाहिता अपने दो साल के पुत्र के साथ घर अकेली थी। उसी दिन दोपहर को दोनों युवक विवाहिता के घर पहुंचे और उससे कहा कि उसके पति की तबियत बिगड़ गई है उसे उनके साथ अस्पताल चलना है। उसके बाद दोनों युवकों ने विवाहिता को एक कार में बैठा लिया और उसे लेकर रामनगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा पहुंचे। आरोप है कि दोनोें युवकोें ने लगातार चार दिन तक विवाहिता से दुराचार किया।

इसके बाद 30 जनवरी को पीड़िता अपने बेटे के साथ किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। सोमवार को अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें