फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के मलबे में फिर लगी आग, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 02 Apr 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दशहराबाग में स्थित गोबिंद कृषि उपकरण फैक्ट्री के मलबे में रविवार को एक बार फिर आग लग गई। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों से फैक्ट्री कर्मियों ने अभद्रता की व मारपीट पर अमादा हो गए। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने हैदरगढ़ मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सभी का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर आबादी के बीच फैक्ट्री संचालित हो रही है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाकर उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।

शहर के दशराबाग मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि दिनेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने गोबिंद फैक्ट्री के मालिक कुशल अग्रवाल व करीब 60  अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा सभासद प्रतिनिधि के नेतृत्व में क्षेत्र के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आबादी के बीच से फैक्ट्री हटवाने की भी मांग की है। ऐसा न होने पर फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ मार्ग के समीप दशहराबाग मोहल्ले में कुशल अग्रवाल की गोबिंद कृषि यंत्र की फैक्ट्री है। कुछ दिन पूर्व यहां आग लगने से जहां लाखों का नुकसान हुआ था वहीं आसपास के घरों तक आग जा पहुंची थी। रविवार को एक बार फिर फैक्ट्री के बाहर पड़े मलबे में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इससे नाराज आसपास के लोगों ने हैदरगढ़ मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि जब वह फैक्ट्री में इस बात की शिकायत करने गए कि सामान बाहर न डाला जाए तो वहां के कर्मचारी विवाद करने लगे व मारपीट पर उतारू हो गए।

लोग यहां से फैक्ट्री हटाने व इनके मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सुनील कुमार, सीओ सिटी संतोष सिंह, कोतवाल एसपी सिंह ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया व घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही है। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से मार्ग पर जाम लगा रहा।

एसपी के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
बीते दिनों इसी फैक्ट्री में आग लगने के बाद मामले की जांच में फायर विभाग की एनओसी नहीं मिली थी। जिसके बाद एसपी वैभव कृष्ण ने फैक्ट्री मालिक कुशल अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब जब एक बार फिर आग लगने की घटना हुई तो हरकत में आई पुलिस ने तेजी दिखानी शुरू की है। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें