फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में जमकर संघर्ष, चले लाठी-डंडे

Mon, 14 Dec 2015 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के बाद जिले के फतेहपुर, कोठी, व सफदरगंज थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट में 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ लोगों का जिला अस्पताल व अन्य का सीएचसी में उपचार करवाया गया है। कोठी थाना क्षेत्र में नकटा सिहरिया गांव में दो और सफदरगंज के मुश्काबाद में एक घर को आग के हवाले कर दिया। मारपीट की चारों वारदातों में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के नकटा सेहरिया गांव में उदय प्रकाश की पत्नी जनक दुलारी चुनाव मैदान में थीं। चुनाव हारने  पर रविवार शाम सभी घर पर मौजूद थे।

तभी चुनाव  जीते प्रधान प्रत्याशी के समर्थक संतोष कुमार ने उदय प्रकाश के घर के  सामने बने मंदिर पर गोला दाग दिया जिसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद शुरू हो गया और लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार निकल आये। मारपीट में एक पक्ष से उदय प्रकाश, चंद्र प्रकाश, निशा, कल्लू, कोमल, हिमांशी, जनकदुलारी और दूसरे पक्ष से संतोष पक्ष, राजेश, सुनीता देवी, जितेंद्र, चंद्रशेखर, रवि सहित 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान किसी ने संतोष व रामचंदर के घरों को आग के हवाले कर दिया गया जिससे उसके नीचे रखे कपड़े, अनाज जलकर राख हो गया।

वहीं सोमवार सुबह तड़के गांव के रवि व राजेश को उदय प्रकाश पक्ष के कुछ लोगों ने पीट दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर दस लोगों के खिलाफ  कार्यवाही की गयी है। वहीं थाना क्षेत्र के सेमरी ग्राम पंचायत में गांव के बाहर लगे धान के पुआल में किसी ने आग लगा दी इसको लेकर गांव में हड़कंप मच गया। मौके  पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


प्रधान समर्थकों ने गोला फेंक लगाई आग
थाना सफदरगंज के अंतर्गत ग्राम सभा मुश्काबाद में प्रधानी का नतीजा आते ही गांव के विजयी प्रत्याशी चंद्रभान ने गांव में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला और जगह-जगह पर आतिशबाजी की। गांव के मनीराम पुत्र शिवराम के घर पर गोला फेंककर प्रधान समर्थकों ने आग लगा दिया। इससे बाहर झोपड़ी में बंधे एक मवेशी की मौत हो गई और खाने पीने की सामग्री से साथ हजारों का सामान राख हो गया। थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वोट न देने पर पीटा, तीन जख्मी
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर गुडोली निवासी शुभकरन ने बताया कि रविवार देर रात अपने घर में बैठा था। तभी गांव के निवासी सुनील कुमार, अनिल, राकेश, सतीश आदि उसके घर के बाहर आकर वोट न देने पर गालियां देने लगे। जिसका विरोध शुभकरन ने किया तो विपक्षी उसके घर में घुस आये और उसे मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र अमरदीप, आलोक को भी विपक्षियों ने पीट दिया। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

रंजिश में भिड़े दो पक्ष, नौ घायल
सफदरगंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान जमाल अहमद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर चुनाव में वोट न देने की बात कहकर हजरा बानो, मोहम्मद इमरान, अब्दुल रहमान, मोहम्मद मेराज अमीना की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के परसा गांव में रामदयाल व रमेश तिवारी के बीच प्रधानी जीत के जश्न मनाने  के दौरान मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट पहुंची है।

चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
त्रिवेदीगंज। प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर हारे प्रधान प्रत्याशी समर्थकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर जमोरवा गांव निवासी अमरीश पर गांव के हारे प्रधान प्रत्याशी समर्थक धर्मेंद्र, दिलीप, दीपू आदि ने सोमवार रात लाठी, डंडो से हमला बोल दिया। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए सीएचसी लोनीकटरा पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। एसओ अरुण द्विवेदी का कहना है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें