बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दिया। देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे मेें गंभीर रूप से घायल तीनों युवकोें को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनकी हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है जबकि चालक भाग निकला है। बताते है कि हादसे के समय बाइक सवार युवक बिना हेलमेट लगाए जा जा रहे थे।
कोतवाली देवा क्षेत्र मेें विशुनपुर कस्बे के समीप सोमवार की दोपहर एक बाइक पर ट्रिपलिंग कर जा रहे युवकों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर रहे दुर्गेश(25), फहीम(26) व फैय्याज(27) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगोें ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर तीनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
फतेहपुर(बाराबंकी)। दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर कोतवाली के मोहल्ला पीरबटावन निवासी पवन शर्मा (30) रविवार की देर राते बाइक से घर को जा रहा था तभी फतेहपुर इलाके में बाराबंकी मार्ग पर ग्राम बिलौली के पास सामने से बाइक से आ रहे ग्राम अछैच्छा पुरवा निवासी श्याम लाल (28) की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस र्दुघटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फतहेपुर लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।