फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में बदमाशों से दूसरी मुठभेड़, एक सिपाही घायल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन


24 घंटे में दूसरी मुठभेड़
सिपाही घायल, दो दबोचे
क्रासर

- ढाई-ढाई हजार रुपये के इनामी है पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश
- हैदरगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, गोली लगने से एक बदमाश भी घायल
- रायबरेली से चोरी बाइक व तमंचा और कारतूस बरामद

फोटो-14 से 18 तक
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। 24 घंटे के अंतराल में बाराबंकी पुलिस व बदमाशों के बीच शनिवार रात दूसरी मुठभेड़ हुई। हैदरगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान सिपाही ध्रुवराज गौतम भी गोली लगने से जख्मी हो गए। बदमाशों के पास रायबरेली जिले से चोरी की एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। अमेठी जिले के थाना सेमरौता के ग्राम तिवारीगंज निवासी वसीम व इसी जिले के थाना शिवगढ़ के कुम्हरावां निवासी शाकिर अली बताए जाते हैं। दोनों पर 25-25 सौ रुपए का इनाम घोषित था। मामले की जानकारी पर एसपी वीपी श्रीवास्तव ने पहुंचकर जायजा लिया है।
कोतवाल हैदरगढ़ परशुराम ओझा ने बताया शनिवार की रात को गश्त के दौरान रोके जाने पर बाइक सवार दो बदमाशों तेजी से भागने लगे। इस दौरान औसानेश्वर रोड पर मुड़ने के दौरान अपने पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने बाइक छोड़ दी व पुलिस बल पर फायर कर दिया। बदमाशो की गोली लगने से सिपाही धु्रवराज गौतम घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग से पैर में गोली लगने पर अमेठी के थाना सेमरौता के तिवारीगंज गांव निवासी वसीम पुत्र गिर गया जबकि दूसरा रायबरेली के थाना शिवगढ़ के कुमरांवा गांव निवासी शाकिर भागने लगा जिसको पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने घायल ध्रुवराज व बदमाश वसीम को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां से वसीम को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा लोनीकटरा व कोठी पुलिस भी पहुंची। मुठभेड़ में कोतवाल परशुराम ओझा, एसआई अनिल कुमार, सिपाही उमाशंकर सिंह, ध्रुवराज व विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
मौके पर पहुंचे एसपी
रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने मौके की जांच कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। सीओ ने बताया दोनों बदमाशों के खिलाफ कोतवाली हैदरगढ़ में चोरी लूट व पुलिस पर जानलेवा हमला के नौ मुकदमे पंजीकृत है। जबकि अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं रायबरेली व अमठी सहित कई जिलो में आपराधिक गतिविधि कबूलने पर वहां की पुलिस से इनकी क्रिमनल हिस्ट्री पुलिस पता कर रही है। बीते वर्ष पुलिस की गिरफ्त में आया शकिर अपने साथी को पकड़वाने के बहाने रास्ते में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें