फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में सफेदाबाद कोल्ड स्टोर का जर्जर मिला मशीन रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सफेदाबाद कोल्ड स्टोरेज का जर्जर मिला मशीन रूम
विज्ञापन

खामियों को दूर करने का तीन दिन का अल्टीमेटम
एसडीएम, अग्निशमन अधिकारी व डीएचओ ने किया निरीक्षण
फोटो-26, 27,28
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बीते पांच जून को शहर के निकट विंद्रा कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसीवर लीक होने पर हड़कंप मच गया था। जिलाधिकारी ने तीन सदस्यों की टीम गठित कर सभी कोल्ड स्टोरेजों के गैस रिसीवर का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में नौ कोल्ड स्टोरेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली मामूली खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मालूम हो कि शहर के बिंद्रा कोल्ड स्टोरेज में बीते पांच जून को अमोनिया गैस का रिसीवर लीक होने से अफरातफरी मच गई थी। कोर्ड स्टोरेज प्रशासन के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थित पर काबू पा लिया था। इसी के मद्देनजर डीएम अखिलेश तिवारी ने एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी व डीएचओ जयकरण सिंह को सभी 24 कोल्ड स्टोरेजों में निरीक्षण कर मशीन रूम व रिसीवर की जांच करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को टीम सबसे पहले जनता कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया यहां किसी प्रकार की कोई कमी नहीं मिली। उसके बाद कुरौली कोल्ड स्टोरेज व सीपी कोल्ड स्टोरेज में भी सब ठीक मिला। टीम ने सफेदाबाद कोल्ड स्टोरेज पहुंची तो वहां पर मशीन रूम, भवन व कई पाइप जर्जर मिले। टीम ने तीन दिन के अंदर पाइपों को दुरुस्त कर गैस के मानक के आधार पर कलर करने के आदेश दिए। मशीन रूम को दूसरे स्थान पर जहां दमकल की गाड़ियां आसानी से पहुंच सकें स्थापित करने के निर्देश दिए गए। उसके बाद विंद्रा, परमेश्वर, किसान, पल्हरी व लक्षबर बजहा आदि कोल्ड स्टोरेजों का निरीक्षण किया गया। यहां पर मिली छुटपुट खामियों को दुरुस्त करने को कहा गया है। डीएचओ जयकरण सिंह ने सभी कोल्ड स्टोरेजों को तीन-तीन मास्क मशीन रूम में रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
विंद्रा कोल्ड स्टोरेज जैसी घटना न होने पाए इसके लिए कोल्ड स्टोरेजों के गैस रिसीवरों की जांच कराई जा रही है। सफेदाबाद कोल्ड स्टोरेज में कई खामियां मिली हैं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
- सुनील कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें