फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने आया किशोर शारदा नहर में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ का किशोर शारदा नहर में डूबा
विज्ञापन

बाराबंकी। दोस्तों के साथ नहाने आया लखनऊ का किशोर शारदा नहर में डूब गया। माती पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

जैनाबाद, चिनहट (लखनऊ) निवासी सौरभ विश्वकर्मा उर्फ विनीत (14) पुत्र शिवकुमार अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को देवा कोतवाली क्षेत्र के माती पहुंचा। यहां शारदा नहर में नहाते समय वह डूबने लगा।
विज्ञापन


दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से सफल नहीं हो पाए। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने मौके का जायजा लिया।

उन्होंने चिनहट का जुगगौर रेग्युलेटर बंद करवाकर गोताखोरों से तलाश शुरू कराई, लेकिन शाम तक सौरभ का पता नहीं चल सका। सौरभ माती के उज्ज्वल पब्लिक स्कूल का छात्र है।
विज्ञापन


उसके पिता शिवकुमार पत्नी के साथ ससुर को देखने गए थे। पीछे से सौरभ अपने दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने पहुंच गया। इसी दौरार हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें