जांच के बाद अफीम समेत छोड़े गए किसान
बाराबंकी। चेकिंग के दौरान पकड़े गए 18 किसानों को जांच के बाद अफीम समेत छोड़ दिया गया है। किसानों द्वारा अफीम तौल कराने की बात सही निकली है।
बताते चले कि बृहस्पतिवार की शाम शहर में रामनगर तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहनों पर सवार 18 किसानों को पकड़कर इनके पास से 61 किलो अफीम बरामद किया था।
किसानों ने बताया था कि वह अफीम की तौल कराने के लिए जिला अफीम कार्यालय जा रहे है लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
इसके बाद रात में पहुंची नारकोटिक्स टीम ने जांच की तो किसानों द्वारा बताई गई बातें सही निकली है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच के बाद किसानों को अफीम समेत छोड़ा गया है।