फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को वोट देने पर हुक्का पानी बंद करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली के ररिया गांव में एक मुस्लिम परिवार ने बीजेपी को वोट देने पर हुक्का पानी बंद किए जाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि घर में वैवाहिक कार्यक्रम होने पर टेंट हाउस वाले व खाना बनाने वाले तक आने को तैयार नहीं होते है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस एसपी के निर्देश पर आनन फानन में पूरे मामले की जांच को पहुंची।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी का कहना है कि जांच में पाया गया है कि गांव के एक मदरसे में अवैध कब्जा करने को लेकर परिवार के एक सदस्य को जेल भेजा गया था। उसी कारण उस परिवार का 2006 से गांव वालों ने सामाजिक बहिष्कार कर रखा है। अब उक्त मुस्लिम परिवार द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा को वोट देने के कारण गांव के लोगों ने उसका हुक्का पानी बंद कर दिया है।
एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि वर्ष 2006 में हुई अवैध कब्जेदारी की घटना में हुई बम बाजी में संबंधित परिवार का एक व्यक्ति जेल भी भेजा गया था। एएसपी ने बताया कि अब इस मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए एक पार्टी विशेष को वोट देने के नाम पर सामाजिक बहिष्कार का झूठा मामला फैलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस को इस पूरे मामले पर नजदीकी नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें