फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर रेलवे लाइन के नीचे बने अंडर पास में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस युवक की शिनाख्त के साथ मामले की जांच करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

मामला लोनीकटरा थाना के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बने रेलवे के अंडर पास का है। यहां पर बृहस्पतिवार की सुबह लोनीकटरा गांव के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पहले तो पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया।
मगर, सफलता नहीं मिला। इस पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि मृतक मनोरोगी लग रहा है। हालांकि अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी हो सकी है। मामले की जांच के साथ शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें