फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गड्ढे में मिला बालिका का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। सदुल्लापुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम गड्ढे में भरे बारिश के पानी में संदिग्ध हालात में एक बालिका शव पड़ा मिना। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में हैदरगढ़ मार्ग पर पहाड़ापुरघाट मोड़ के पास एक गड्ढे में शाम को संजू (7) पुत्री किशोर का शव संदिग्ध हालात में उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इन दिनों पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जहां पर बोल्डर बिछाए जाने के साथ सड़क की पटरियों का मरम्मत में जेसीबी से मिट्टी पटाई हो रही है। सड़क निर्माण में जेसीबी से मिट्टी खुदाई किए जाने से वहां पर गहरा गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन

उसी में भरे पानी में बालिका का शव मिला है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मृतका के परिजनो ने कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें