फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विवाद में हुई मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। एक गांव में पेड़ काटने के विवाद में जमकर बवाल हुआ है। मौके से वापस जा रहे कई वाहनों में तोड़फोड़ व मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुबेहा थाना क्षेत्र के थलवारा पंचायत के लदई का पुरवा गांव में भूमि संख्या 939 पर अवधेश कुमार शुक्ला व सुशील दुबे के बीच विवाद चला आ रहा है। भूमि पर कैथा का पेड़ काटे जाने को लेकर तनाव बढ़ गया। शनिवार को अवधेश शुक्ला अपने लखनऊ के साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ की लकड़ी उठाने का विरोध किया।
इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को शांत कराया। इसके बाद वापस लौटते समय थलवार गांव में एक बार फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए और जमकर बवाल किया। अवधेश का आरोप है कि परिवारीजनों से पेड़ काटने की सूचना मिलने पर लखनऊ के अधिवक्ता साथियों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

वापसी में थलवारा गांव में सुशील दुबे व इनके साथियों ने मारापीटा व छह वाहनों में तोड़फोड़ की है। वाहनों में सवार प्रिंस चौधरी, बृजेश कनौजिया आदि को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष सुशील ने घर में घुसकर मारने-पीटने, तोड़फोड़ व नकदी आदि छीनने की शिकायत की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें