फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, पड़ोसी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोबाइल चोरी के के मामले में पड़ोसी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाली एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी पर पिता ने पुलिस से शिकायत कर पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमीनगर निवासी श्रुति (17) पुत्री अनिरू द्विवेदी की मंगलवार दोपहर घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे पिता ने पड़ोस में रहने वाले प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ पप्पू पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी 20 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां पर गेहूं लेने गई थी।
वहां से वापस लौटते समय प्रवीण ने उसे रोक लिया और उस पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि किशोरी को आरोपी अपने घर ले गया और मोबाइल देने का दबाव बनाकर उसे डराया-धमकाया व उसकी पिटाई की। किशोरी से कहीं से भी मोबाइल लाकर देने की बात कही।
विज्ञापन

यही नहीं किशोरी को जान से मारने की भी धमकी दी गई। इसके बाद डरी सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर पिता को यह बातें बताई। वहीं मंगलवार की सुबह जब किशोरी के पिता व अन्य लोग जब घर के बाहर किसी काम से गए तो उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
वापस लौटने पर बेटी का शव घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिलने पर सभी के होश उड़ गए। पिता ने बेटी को प्रताड़ित कर उसकी हत्या का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कर पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता लग सकेेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें