फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने पशु चिकित्सालय में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर पशु चिकित्सालय में दो युवकों ने शुक्रवार को शराब पीकर हंगामा किया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी पर मवेशी की रिपोर्ट बदलने का भी दबाव बनाया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक डॉक्टर को देख लेने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला के अनुसार, 29 अगस्त को गोवा गांव निवासी एक किसान की भैंस व पड़िया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पशुपालक ने अस्पताल पहुंचकर मवेशियों की सांप काटने से मौत होने का आशंका जताई थी। इस पर डॉक्टर ने दोनों मवेशियों का पोस्टमार्टम किया था।
मगर पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत की पुष्टि नहीं हुई। इसको लेकर रविवार को एक युवक अपने साथी के साथ पशु अस्पताल पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही डॉक्टर पर रिपोर्ट बदलने का दबाव बनाना लगा। डॉक्टर ने विरोध किया तो दोनों गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों युवक भाग गए। महादेवा चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें