फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर तिरंगे के अपमान का एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई अन्य लोगों पर दर्ज केस में शुक्रवार को तिरंगे के अपमान की एक और धारा जोड़ दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का शहर के कटरा मोहल्ले में कार्यक्रम था। इसमें महामारी अधिनियम का उल्लंघन, प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति का उल्लंघन व धार्मिक उन्माद भड़काने के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शहर चौकी इंचार्ज हरिशंकर साहू की तहरीर पर एक केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसकी जांच में कार्यक्रम के फोटो देखने पर तिरंगे के अपमान का मामला शुक्रवार को सामने आया। इसमें पाया गया कि कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा लहराने की बजाए मोड़ कर लगाया गया था। जिस पर ओवैसी और आयोजकों पर दर्ज केस में तिरंगे के अपमान की भी धारा जोड़ दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें