फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना मंत्रालय का अफसर बता दुकानदारों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जंहागीराबाद (बाराबंकी)। थाना मसौली क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर में गैर जनपद के तीन लोग खुद को सूचना मंत्रालय का अधिकारी व पत्रकार बताकर दुकानदारों को डरा धमका कर धन उगाही कर रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने उनको पकड़कर जमकर पिटाई कर दी फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

दुकानदार रामविलास यादव, ललित सोनी, अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि कॉस्मेटिक, फोटो स्टेट आदि दुकान के सामने एक कार से मंगलवार को तीन लोग आए। उन्होंने बताया कि हम लोग सूचना मंत्रालय दिल्ली से आये हैं। आप लोग अपना लाइसेंस दिखाओ। काफी रौब और धमकी के साथ फटाफट कागज दिखाने का दबाव बनाकर जेल भेजने की बात कही।
इससे दुकानदार घबरा गए कि कोई बड़ा साहब आ गया है। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि हमने साहब को पांच सौ रुपया खर्चा दे दिया और तुम भी हाथ-पैर जोड़ कर छुट्टी कर लो लेकिन एक दुकानदार को शक हो गया कि ये लोग ठग हैं। इसी बीच काफी भीड़ जमा हो गयी। भीड़ के पूछने पर पकड़े गए तीनों लोगों ने बताया कि हम लोग एक टीवी चैनल से आये हैं।
विज्ञापन

इस पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया लेकिन एक युवक भाग निकला। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी के दौरान इंजेक्शन, वाहन से कूटरचित प्रपत्र, रसीद बुक आदि बरामद हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीन में दो लोग पकड़े गये और एक भाग गया। पकड़े गए दोनों युवक बहराइच के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें