फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा परिसर और क्लास में मोबाइल के प्रयोग पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोराना काल में स्कूल-कॉलेज बंद हुए तो पढ़ाई घर पहुंच गई। शिक्षकों ने कई नए प्रयोग किए और ऑनलाइन पढ़ाई कराई लेकिन यह सिर्फ विकल्प ही रहा। इस बीच बच्चों ने मोबाइल का जमकर प्रयोग किया और उनकी मोबाइल का अधिक प्रयोग करने और उसे साथ रखने की आदत बन गई।
विज्ञापन

अब ये आदत क्लास में पढ़ाई के लिए बाधा बनने लगी है। इसी को दूर करने के लिए जनेस्मा विद्यालय के परिसर और क्लास में मोबाइल प्रयोग करने पर रोक लगा दी गई है। प्राचार्य के साथ बच्चे भी दबी जुबान इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
शहर के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में कोरोना के बाद शुरू हुई पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए पहले आधे बच्चों को बुलाया गया और अब वह संख्या पूरी हो गई।
विज्ञापन

अब शिक्षकों के साथ मीटिंग कर फैसला लिया गया कि विद्यालय परिसर और क्लास मेें कोई भी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेगा। मोबाइल फोन का प्रयोग करने के लिए विद्यालय परिसर स्थित एक वाटिका में मोबाइल फ्री-जोन बनाया गया। यहां पर सभी स्टूडेंट मोबाइल का प्रयोग कर सकते हैं।
प्रभावित हो रही थी पढ़ाई, इसलिए निकाला विकल्प
कोरोना काल के बाद शिक्षा व्यवस्था को शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना एक चुनौती था मगर शिक्षकों के सहयोग से बच्चों की पढ़ाई में सुधार हो रहा है।
मोबाइल फोन पढ़ाई को प्रभावित कर रहा था, इसलिए फोन पर बात करने के लिए मोबाइल फ्री-जोन बनाया गया है। बच्चे मोबाइल फ्री-जोन में जाकर मोबाइल पर बात कर सकते हैं। यहां के अलावा विद्यालय परिसर में कहीं भी मोबाइल के प्रयोग करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

- प्रोफेसर सीताराम सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें