फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग की समय सीमा पर पूरी करें चुनावी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में सभी प्रभारी, अपर प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी शामिल हुुए।
विज्ञापन

बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियाें से कहा कि मतदान कर्मियों की सूची, मतदान कार्मिकों की फीडिंग, पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और अनुबंधित वाहनों की सूची जल्द तैयार कर लें। इसमें लापरवाही न करें।
उन्होंने ईंधन व्यवस्था, टेंट, फर्नीचर, वीडियोग्राफी, कंट्रोल रूम, मतपत्र, दिव्यांगों की सूची आदि विषयों पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पहले से सभी व्यवस्थाएं कर लें। जिले में 2829 बूथ बनाए गए हैं।
बैठक में सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस, डीडीओ, एआरटीओ, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी शामिल रहे।
मतदाता जागरूकता पर स्वीप ने तैयार की रूपरेखा
मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप द्वारा शिक्षण संस्थाओं में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसे लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को सभी शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता की शपथ के साथ होगी। इसी तरह प्रतिदिन कुछ न कुछ मतदान जागरूकता को लेकर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें