फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा देंगे 6015 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले के 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर दो पालियों में 6015 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। छह जुलाई को होने वाली इस परीक्षा की सुरक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। दो पालियों में होने वाली यह परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों के आवंटन के साथ सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए है।
इस परीक्षा के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज, फतेहचंद्र जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर, जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सफदरगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैदपुर, जमीर्लुरहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, वारिस इंटर कॉलेज देवा व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें