फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर बच्चों के आधार बनाएंगे डाकिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लाइन में लगने की जरुरत नहीं पड़ेगी। डाकिए घर-घर जाकर स्मार्ट फोन के माध्यम से बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के साथ संशोधन भी कर सकेंगे। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। इस संबंध में डाक विभाग में निर्देश के बाद तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस नई व्यवस्था से लोगों को आधार संबंधित कार्य के लिए दौड़भाग से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग में अभी तक बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनते थे। डाक विभाग की ओर से जिलेवासियों को यह सुविधा देने की तैयारी की गई है। इसके तहत जिले के विभिन्न डाकघरों में कार्य कर रहे डाकिए घर-घर जाकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे। इसमें पांच साल तक के बच्चों को शामिल किए जाने की बात बताई जा रही है।
इसके अलावा आधार संशोधन और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने की भी सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके एवज में शुल्क के रुप मेें कुछ राशि निर्धारित करने की बात बताई जा रही है। यह व्यवस्था जिले के किन-किन डाकघरों में शुरु होगी। इस पर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं है। मगर इतना जरुर है कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के तहत डाकियों को मिली विशेष प्रकार की पीएसओ मशीन से आधार कार्ड बनाए और संशोधन आदि हो सकेंगे।
विज्ञापन

डाकियों को मिलेंगे आईडी पॉसवर्ड
घरों पर जाकर आधार संबंधी कार्यवाही करने के लिए चिह्नित डाकियों को विभाग की ओर से आईडी पासवर्ड दिया जाएगा ताकि वह अपने आईडी पर नया आधार और संशोधन तथा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड आदि की कार्रवाई कर सके। इसके अलावा आईपीपीबी के तहत चल रही योजनाओं का लाभ भी देंगे।
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के संबंध में जीओ मिला है जिस पर तैयारी चल रही है। जल्द ही गाइड लाइन के अनुसार आधार कार्ड बनाने और संशोधन आदि का लाभ घर बैठे लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

-आनंद किशोर अवस्थी, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें