फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में 36 वाहन सीज, 120 का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने अभियान के दौरान सोमवार को चार बसें सीज कर 14 बसों का चालान किया। परिवहन विभाग की टीम ने बीते तीन दिनों में अभियान चलाकर जहां 35 बसों को सीज किया वहीं 120 से ज्यादा बस व टाटा मैजिक का चालान किया। अभियान के चलते वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सोमवार की भोर टीम प्रभारी डॉ. सर्वेश गौतम ने लंबी दूरी वाली सभी बसों को रोका और बस के अंदर जाकर चेकिंग की। वाहनों के कागजात भी देखे। चेकिंग के चलते कई वाहन सर्विस लेन में खड़े दिखाई दिए। टीम यहां भी पहुंच गई और पड़ताल की। देवा में हुए हादसे के बाद चलाए जा रहे अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा है।
चेकिंग अभियान के पहले दिन छह बसे सीज करने के साथ 18 बसों का चालान किया गया। अभियान के दौरान टीम ने छह बसों में क्षमता से अधिक यात्री मिलने, फिटनेस समाप्त होने, परमिट खत्म होने आदि खामियों को पाते हुए बसों को सीज कर दिया था। वहीं चेकिंग के दौरान लापरवाही मिलने पर 18 बसों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के दूसरे दिन बागपत, अलीगढ़, गोरखरपुर, बहराइच, रामपुर जिले की बस परिवर्तित होने के संदेह पर सीज कर दी गई। इन बसों की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 88 बस व अन्य वाहनों का चालान किया गया। टीम प्रभारी डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि सोमवार को चेकिंग अभियान में चार बसें सीज कर दी गई और 14 बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें