बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालक व बालिका वर्ग में 35 मैच खेले गए। पहला मैच गोवा और आंध्र प्रदेश की टीम के बीच हुआ, जिसमें गोवा ने जीत दर्ज की।
शुक्रवार को स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने सिक्किम की टीम को 12 रन से हराया। वहीं हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने हरियाणा की टीम को 52 रन से शिकस्त दी।
विदर्भ और बिहार के बीच हुए मैच में विदर्भ ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। जम्मू-कश्मीर और उड़ीसा के बीच हुए मैच में उड़ीसा सात विकेट से विजयी रही।
उत्तरप्रदेश की टीम ने गुजरात को हराया। बालिका वर्ग में झारखंड और तमिलनाडु के बीच हुए मुकाबले में तमिलनाडु ने विजय हासिल की।
पूर्वांचल और राजस्थान के बीच हुए मैच में पूर्वांचल टीम जीती। गोवा और उत्तराखंड के बीच मैच में गोवा ने जीत दर्ज की। पूर्वांचल और हरियाणा में हुए मैच में पूर्वांचल टीम ने विजय पाई।
उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में उत्तरप्रदेश की टीम ने बाजी मारी। बालक व बालिका वर्ग में शुक्रवार को 35 मैच खेले गए।
विद्यालय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
सिरौली गौसपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विद्यालय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग की सौ मीटर दो सौ मीटर तथा पांच सौ मीटर, गोला फेंक ,लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सौ मीटर दौड़ में करन प्रथम, शुभम दितीय तथा पंकज तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पांच सौ मीटर की दौड़ में सलमान प्रथम, लवलेश वर्मा द्वितीय तथा सुधीर कुमार ने तृतीय स्थान रहे। इस मौके पर रामअधार रावत, पाटेश्वरी बाजपेई, कृपा शंकर मिश्रा, अनिल यादव, राहुल वर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।