फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

326 बुजुर्ग व दिव्यांग आज घर से करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दिए जाने के बाद सोमवार को शेष 326 मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। घर से मतदान करने की मांग करने वाले ऐसे 980 मतदाता चिह्नित हुुए थे। इनमें से शुक्रवार को 654 ने बड़े ही उत्साह पूर्वक मतदान किया था।
विज्ञापन

इन मतदाताओं का वोट कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा छह विधानसभा क्षेत्रों में 30 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। ये सोमवार को भी पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए शेष 326 बुजुर्ग और दिव्यांगों के घर पहुंचेंगे। पहले दिन इन मतदाताओं का उत्साह देखने लायक बना था। इनमें 75.99 प्रतिशत इन मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम भागीदारी निभाई थी।
पारदर्शिता के लिए प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस कर्मी के साथ एक-एक वीडियो कैमरा मैन शामिल किया गया है। पोस्टल बैलेट पर मुहर लगने के बाद उसे दो लिफाफों में सील किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि पहले दिन जो बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर नहीं मिले थे, उनका मतदान सोमवार को कराने के लिए पोलिंग पार्टियां उनके घर जाएंगी। अगर किसी कारणवश घर पर मौजूद नहीं मिले तो फिर बूथ पर जाकर मतदान करना होगा। लोकतंत्र के उत्सव में मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें